राजनीति

आर्थिक प्रकोष्ठ जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं- प्रदेश संयोजक मेहता

देवास। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की समाज में विशेष पहचान बनें। सरकार की जनकल्याणकारी योजना को आमजन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करे। उक्त विचार भाजपा कार्यालय पर आयोजित आर्थिक प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश संयोजक योगेश मेहता ने व्यक्त किए। इस अवसर पर आयोजित बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी ने संबोधित किया। आयोजन में जिलेभर से प्रकोष्ठ के संयोजकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बैठक में भाजपा नेता सुनील पुरोहित, सूरजसिंह दरबार, नवीन सोलंकी, प्रफुल्ल शर्मा, विशाल गोस्वामी, नरेंद्र ठाकुर, सुनील धाकड़, अभिषेक लाठी, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन विकास भूतड़ा ने किया तथा आभार सुनील पुरोहित ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button