क्राइम

चलती स्कॉर्पियो में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

भोपाल बायपास नाकाबंदी पर पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Share

 

देवास। भोपाल बायपास नाकाबंदी पॉइंट पर पुलिस की सतर्कता से चलती स्कॉर्पियो में लगी आग के दौरान बड़ा हादसा टल गया।

वाहन के आगे की लाइट के पास शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगी, जिसके बाद नाकाबंदी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को रुकवाया और उसमें सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए लगातार नाकाबंदी और वाहन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में भोपाल बायपास नाकाबंदी पॉइंट पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उज्जैन से बैरसिया की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन नाकाबंदी पॉइंट पर पहुंची। वाहन की आगे की लाइट के पास शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल वाहन को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया और उसमें सवार सभी व्यक्तियों को बाहर निकाला।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई के चलते किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपक मालवीय, उप निरीक्षक डीके त्यागी, प्रधान आरक्षक युगल मालवीय, आरक्षक संदीप एवं आरक्षक महेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button