राजनीति
सिंचाई परियोजना से वंचित गांवों को पानी देने की मांग करते हुए कांग्रेस ने किया रेल रोकने का प्रयास
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230201_21473517.jpg)
देवास। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी के नेतृत्व में खातेगांव विधानसभा क्षेत्र 173 में प्रस्तावित हंडिया बैराज नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित 90 गांव को पानी दिए जाने की मांग को लेकर देवास मुख्यालय पर रेल रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस से टकराव भी हुआ। प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था। इस दौरान मनीष चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकताओं ने गिरफ्तारी दी। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अकरम खान, जिला पंचायत सदस्य राजवीर कुड़िया, जितेंद्र जाट, डॉ. बलराम गुर्जर, मनोज पटेल, संदीप जाट, कपिल गोरा, भारत जाट, हकीम खान, सफदर खान, नूर खान, जितेंद्र चौधरी, तुलसीराम गुर्जर, कपिल जाट, अमन राठौर आदि उपस्थित थे।