धर्म-अध्यात्म

देवास में गायत्री परिवार का पौधारोपण अभियान जारी, होमगार्ड कार्यालय में लगाए फलदार-छायादार पौधे

गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; गजरा गियर्स चौराहे पर 8 फीट का नीम भी रोपा

Share

 

देवास। वर्षा ऋतु में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार का पावन वृक्ष गंगा अभियान लगातार जारी है।

इसी अभियान के तहत गायत्री परिवार शाखा देवास द्वारा जिला होमगार्ड कार्यालय परिसर में गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान आमजन से पौधों को लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की गई।

होमगार्ड कार्यालय में रोपे गुलमोहर, शीशम, जामुन और नीम-
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि देवास शाखा द्वारा बारिश के मौसम में लगातार पौधारोपण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिला होमगार्ड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम इस मौसम का चौथा पौधारोपण कार्यक्रम रहा। इस दौरान गुलमोहर, शीशम, जामुन, आम, बहेड़ा और नीम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। पौधारोपण से पहले गायत्री महामंत्र का उच्चारण किया गया।

“वृक्ष साक्षात शिवरूप”, संरक्षण को बताया जरूरी-
गायत्री परिवार के साधकों ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। वे कार्बन डाईऑक्साइड ग्रहण कर हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, इसलिए वृक्षों को “साक्षात शिवरूप” मानते हुए उनका संरक्षण करना आज की अनिवार्य आवश्यकता है।

देवास जिला होमगार्ड कार्यालय परिसर में गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ पौधारोपण करते गायत्री परिवार के सदस्य।

परिजनों ने आमजन से अपील की कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

जिला कमांडेंट ने अभियान की सराहना की- कार्यक्रम में जिला कमांडेंट राजेश जैन ने गायत्री परिवार के पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह के अभियान बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अभियान में शामिल सभी परिजनों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान प्लाटून कमांडर माखनसिंह पवार, दिनेश कटारे, अशोक कुमार, संजय पवार, अजहर खान, सलमान खान, शेखर पटेल, राहुल मंडलोई, अतुल, अरशद खान, शैलेंद्र, पवन बामनिया, सुजीत कुमार, ऋतुराज सिंह एवं मयूर श्रीवास सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

इसी क्रम में गायत्री शक्तिपीठ के योग प्रशिक्षक देवकरण कुमावत के जन्म दिवस के अवसर पर गजरा गियर्स चौराहे के पास 8 फीट ऊंचे नीम के पौधे का रोपण किया गया। यहां भी गायत्री महामंत्र का उच्चारण करते हुए पौधा लगाया गया।

इस अवसर पर सुभाष जैन, विजय जाधव, रामसिंह कुमावत, विक्रमसिंह चौधरी, प्रमोद निहाले, उषा कुमावत, मंजू पटेल, बाबूलाल चौहान, महेन्द्र राठौर, मोहनलाल सोनी, पूजा कुमावत, कैलाश बालोदिया, अरुण कुमावत और पंकज प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

गायत्री परिवार ने टेकरी स्थित शीलनाथ धूनी गुफा परिसर के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान 

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक बाबूलाल खंडेलवाल, युवा प्रकोष्ठ समन्वयक प्रमोद निहाले, देवास तहसील समन्वयक कांतिलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे।

Back to top button