इंदौर

55 नहीं, अब 62 साल में होगी रिटायरमेंट! बिजली कंपनी ने जारी किए आदेश

ऊर्जा विभाग की मंजूरी के बाद पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी ने जारी किए आदेश, 15 जिलों के करीब 1500 लाइनमैन होंगे लाभान्वित

Share

 

इंदौर। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल की तरह अब बिजली वितरण कंपनी द्वारा नियुक्त लाइनमैन की सेवानिवृत्त आयु 62 वर्ष कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: लाइनमैनों के सम्मान में अधीक्षण यंत्री ने लिखा गीत

कंपनी के गठन के पश्चात लाइन कार्मिकों की सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष नियत होने से इसे बढ़ाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। राज्य शासन ऊर्जा विभाग द्वारा इस संबंध में मंजूरी देने के बाद मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने इस संबंध में सोमवार को विधिवत आदेश जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें: बिजली कंपनी के 317 लाइनमैनों को चतुर्थ समय वेतनमान मंजूर

कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि नए आदेश से कंपनी के 15 जिलों में पदस्थ लाइनमैन जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कहलाते हैं, इनकी सेवानिवृत्ति आयु तत्काल प्रभाव से 62 वर्ष नियत कर दी है। इससे 1500 कार्मिकों को लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: लाइनमैन बनने के लिए युवाओं ने थामी किट, लगाई दौड़ और झटपट चढ़े खंभे पर 

Back to top button