
देवास। महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती, जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में मनाई गई।
कांग्रेसजनों ने चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा स्थल पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश की आजादी के आंदोलन में शहीद स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नजर शेख, जयप्रकाश मालवीय, रोशन रायकवार, वसीम हुसैन, शाजी हाशमी, विशाल यादव, मुरलीधर गुप्ता, अशोक हाड़ा, अविनाश जेठवा, यशवंत कुशवाह आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हारिस गजधर ने किया और आभार जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार ने माना।




