इंदौर
देवास जिले में 10 हजार नए बिजली कनेक्शन दिए

देवास। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पिछले 12 माह के दौरान 1.82 लाख से अधिक नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए हैं। यह पिछले वर्ष से करीब नौ प्रतिशत ज्यादा है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इंदौर राजस्व संभाग में करीब 1.10 लाख कनेक्शन जारी हुए हैं। इंदौर जिले में 55 हजार से अधिक कनेक्शन जारी हुए हैं। उज्जैन जिले में 16600 कनेक्शन जारी हुए हैं। रतलाम जिले में 11600 कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। देवास जिले में 10110 कनेक्शन जारी किए गए हैं।
ये कनेक्शन मांग के अनुरूप ऑन लाइन एवं ऑफ लाइन दोनों प्रकार से जारी किए गए हैं। उपभोक्ता रजिस्ट्री समेत अन्य वैध दस्तावेज अटैच कर व निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर ऑनलाइन नए सर्विस कनेक्शन भी प्राप्त कर सकता है।




