देवास जिले में 101 किसानों को पांच रुपए में बिजली कनेक्शन

देवास। मप्र शासन के निर्देश पर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर द्वारा किसानों को पांच रुपए में सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
लाइनों के विस्तार की आवश्यकता नहीं होने पर पांच रुपए में किसानों को कनेक्शन दिया जा रहा है। शेष राशि अगले बिजली बिलों में वसूली जाती है। योजना प्रारंभ से अब तक मालवा निमाड़ में 2015 से ज्यादा किसानों को पांच रुपए में कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में 157 किसानों को लाभान्वित किया गया है। इसी तरह खरगोन जिले में 500, उज्जैन जिले में 130, बड़वानी में 117, बुरहानपुर जिले में 166, देवास जिले में 101, धार जिले में 240, खंडवा में 160 किसानों को लाभान्वित किया गया है।
रतलाम जिले में 168 किसानों को पांच रुपए में सिंचाई के लिए स्थाई कनेक्शन प्रदान किया गया है। अन्य जिलों में अब तक इस योजना से 9 से 81 किसान लाभान्वित हुए हैं।



