देवासधर्म-अध्यात्म

मालवांचल की सबसे बड़ी ‘बोल बम’ कावड़ यात्रा 4 अगस्त को धाराजी से होगी प्रारंभ

Share

 

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। मालवांचल की सबसे बड़ी बोल बम कावड़ यात्रा को लेकर ग्राम बोरखेड़ा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीपसिंह सिसोदिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी रामचंद्र पाटीदार (इकलेरा), एडवोकेट प्रवीण चौधरी (बागली), लेखक राजेंद्र बज (हाट पिपल्या), गायत्री परिवार के रमेशचंद्र मोदी (देवास) तथा कावड़ यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता मंचासीन रहे।

बैठक का शुभारंभ ग्राम बोरखेड़ा के मंदिरों में पूजा-अर्चना तथा मां नर्मदा एवं भगवान भोलेनाथ की आरती के साथ हुआ। इसके बाद कावड़ यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने उद्बोधन में लेखक राजेंद्र बज ने सनातन धर्म के पालन को इस लोक और परलोक दोनों के कल्याण का आधार बताया।

एडवोकेट प्रवीण चौधरी ने कावड़ यात्रा को सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का जीवंत प्रतीक बताते हुए इसे “भारत दर्शन” की संज्ञा दी। कावड़ यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता ने कहा कि श्रद्धा और भक्ति से की गई कावड़ यात्रा 30 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। यह आत्मशक्ति को जागृत करती है।तथा मनोकामनाओं की पूर्ति का माध्यम बनती है। उन्होंने कहा कि ईश्वरीय शक्ति सर्वोपरि है और उसी की कृपा से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

समाजसेवी रामचंद्र पाटीदार ने सभी कावड़ यात्रियों से अपने-अपने गांवों में पौधारोपण करने का आह्वान करते हुए मध्यप्रदेश को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेने की बात कही। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदीपसिंह सिसोदिया ने कावड़ यात्रियों के सेवा एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए इस यात्रा को धर्म, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी अभियान बताया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कावड़ यात्रा 4 अगस्त को धाराजी से प्रारंभ होगी। यात्रा विभिन्न पड़ावों से होती हुई 10 अगस्त को उज्जैन पहुंचेगी तथा 11 अगस्त को श्री महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के साथ यात्रा पूर्ण होगी। बैठक में मालवा अंचल के लगभग 60 गांवों से 400 से अधिक कावड़ यात्रियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर बोरखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि शत्रुजनसिंह सिसोदिया, कन्हैयालाल पटेल, पोपसिंह यादव, बहादुर नागर, राधेश्याम मिस्त्री, अमरसिंह सेठ, संतोष सेन, संतोष निगम, आचार्य राजनारायण मिश्रा, आलोक पायलट, धर्मेंद्र रेनीवाल, रवि माली, पं. विवेक शास्त्री, जितेंद्र पटेल, अमर चौधरी, अनारसिंह सेंधव, लक्ष्य गुप्ता, गुलाब राठौर, इंदरसिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कावड़ यात्री उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मेहता ने किया तथा आभार आनंदसिंह सिसोदिया ने माना। बैठक के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए सहभोज की व्यवस्था भी आनंदसिंह सिसोदिया द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात स्व. विजय सिंह कवड़िया एवं कावड़ यात्री सहयोगी प्रमुख स्व. नटवर बियाणी एवं बागली के पूर्व विधायक स्व. पहाड़सिंह कन्नौजे को श्रद्धांजलि दी गई।

Back to top button