राजनीति

डॉली जैन जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की अशासकीय सदस्य नामांकित

मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिला स्तर की समिति में मिली जिम्मेदारी

Share

 

देवास। मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिले में बाल कल्याण एवं संरक्षण सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर गठित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC) में समाजसेवी श्रीमती डॉली जैन को अशासकीय सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सेंधव की अनुशंसा पर उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने श्रीमती डाली मनीष जैन को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC) का अशासकीय सदस्य के रूप में सदस्य नामांकित किया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति का गठन जिले में बच्चों के अस्तित्व, सुरक्षा, संरक्षण एवं अधिकारों को सुनिश्चित करने, बाल संरक्षण सेवाओं की प्रभावी निगरानी तथा मूल्यांकन के उद्देश्य से किया गया है।

समिति में अशासकीय सदस्य के रूप में नामांकित होने पर डॉली जैन ने इस जिम्मेदारी के लिए जिला प्रभारी मंत्री, सांसद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके समग्र विकास तथा बाल संरक्षण से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

 

Back to top button