‘माय यूथ माय प्राइड’ कॉन्क्लेव में युवाओं को मिला नई सोच का संदेश, जन अभियान परिषद ने की सक्रिय भागीदारी

देवास। इंदौर स्थित ब्रिलियंस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जन अभियान परिषद के जिला एवं विकासखंड स्तर के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के निर्देशक सेल डॉ. धीरेंद्र व्यास, संभाग अधिकारी शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक सुप्रिती यादव, विकासखंड समन्वयक नीलम सोनी सहित देवास, इंदौर एवं धार जिले के विकासखंड समन्वयकों ने सहभागिता की। जन अभियान परिषद की तपस्या लोक कल्याण समिति के सेक्टर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे।
धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं।
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों से नई जानकारियां और अनुभव प्राप्त हुए, जो समाज एवं युवाओं के हित में उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और नए अवसरों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।




