सबको साथ लेकर समाजहित में करेंगे बेहतर कार्य, संगठन को देंगे नई मजबूती- जिला महामंत्री संतोष मूंदड़ा

ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच हुआ माहेश्वरी समाज के जिला महामंत्री स्वागत
सोनकच्छ। देवास जिला माहेश्वरी समाज के नवनियुक्त जिला महामंत्री संतोष मूंदड़ा चापड़ा का इंदौर आगमन पर समाजजनों ने ढोल-धमाके, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
श्री छापरवाल के निवास पर देवास जिला माहेश्वरी समाज के नवनियुक्त जिला महामंत्री संतोष मूंदड़ा चापड़ा का अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य नरेंद्र छापरवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के बाद संतोष मूंदड़ा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समाज ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में बेहतर कार्य करने का सतत प्रयास किया जाएगा।
समारोह में उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त जिला महामंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



