धर्म-अध्यात्म

गायत्री परिवार ने टेकरी स्थित शीलनाथ धूनी गुफा परिसर के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान

Share

 

देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में देशभर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में गायत्री शक्तिपीठ की टीम ने शीलनाथ धूनी गुफा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। बड़ी मात्रा में पॉलिथीन, पानी की बोतल, प्लास्टिक थैलियां आदि कचरा इकट्ठा कर डस्टबिन में डाला गया।

गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ की टीम ने गायत्री शक्तिपीठ से टेकरी तक रैली निकालकर पर्यावरण संबंधित नारे लगाए। गायत्री शक्तिपीठ के योग प्रशिक्षक देवकरण कुमावत एवं योग प्रशिक्षिका मंजू पटेल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें गायत्री शक्तिपीठ योग टीम का विशेष सहयोग रहा।

देवास तहसील समन्वयक कांतिलाल पटेल एवं जिला समिति के अरविन्द शर्मा ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमारे सामाजिक व धार्मिक संस्थान, नदी, तालाबों पर भी नियमित स्वच्छता अभियान चलते रहना चाहिए। स्वच्छता अभियान के दौरान जिला संयोजक बाबूलाल खंडेलवाल एवं युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक प्रमोद निहाले ने लोगों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, क्योंकि पर्यावरण से ही हमारा जीवन है।

आगामी वर्षा ऋतु में हम सब अधिक से अधिक पौधे लगाकर मां वसुंधरा को हरी चादर ओढ़ाए। मां वसुंधरा को पेड़-पौधों की बहुत आवश्यकता है। आज तापमान 42 डिग्री हम सब सहन कर चुके हैं। हमें पर्यावरण संरक्षण करना है तो प्रत्येक व्यक्ति को वर्षा ऋतु में कम से कम 11 पौधे अनिवार्य रूप से लगाने चाहिए।

गायत्री परिवार ने जिले में पांच हजार पौधे लगाने की कार्य योजना बनाई है, जिसकी शुरुआत गुरु पूर्णिमा से की जाएगी। इस अभियान के तहत लोगों के जन्मदिवस, पूर्वजों की स्मृति में पौधे रोपने की शानदार योजना जिला समिति की ओर से बनाई गई।

कार्यक्रम में मोहनलाल सोनी, बाबूलाल चौहान, अन्नू पटेल, महेन्द्र राठौर, अजयसिंह चौधरी, वैष्णवी, दीक्षा रावत, मुनीश नामदेव, इन्द्रजीत शर्मा, अनन्या, पारी, काजू, रितिका सहित अनेक परिजन उपस्थित थे।

इसी प्रकार गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर पर भी मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजेन्द्र पोरवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर पौधारोपण किया गया। विजेन्द्रसिंह बैस, प्रदीप दुबे, अरुणेंद्र सोनी, सतीश शर्मा, मंजुला सोनी, राजू चौहान सहित गायत्री परिजन उपस्थित थे।

Back to top button