धर्म-अध्यात्म
पुरुषोत्तम मास: सेवा कार्यों के साथ भक्ति में लीन श्रद्धालु

सतवास। पुरुषोत्तम मास की धार्मिक महत्ता को लेकर नगर व क्षेत्र में सेवा कार्य के आयोजन हो रहे हैं। भक्तगण भोलेनाथ, हनुमानजी का प्रतिदिन जलाभिषेक कर रहे हैं।
शुक्रवार को कामधेनू गौशाला सतवास में श्रीमद्भागवत समिति व समाजसेवियों द्वारा गौमाता का तरबूज सहित अन्य फल खिलाए गए। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज सतवास सचिव राजकुमार सिंगी, समाज के प्रचार मंत्री राजेन्द्र लाहोटी, विनोद राठी, श्रीमद्भागवत समिति के सर्वेश्वर राठी, प्रकाश सोलंकी, विनय राठी, राकेश लाहोटी सहित अनेक श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
श्रद्धालुओं ने गौमाता का पूजन कर फल का भोग अर्पित किया। इसके बाद फलों को संस्था के गौसेवकों द्वारा भुसे की सांजी में मिलाया। समिति के सर्वेश्वर राठी ने बताया कि भक्तों द्वारा समय समय पर गौशाला में ऋतु फल गौवंश को खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया जाता है।




