शिक्षा वह शस्त्र है, जिसके उपयोग से सभी समस्या हल हो सकती है- सेठी

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। स्कूल चले हम प्रवेश उत्सव के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित करते हुए नए बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है।
शनिवार को माध्यमिक विद्यालय बेहरी में आयोजित प्रवेश उत्सव में बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए पीएचई विभाग बागली के एसडीओ हेमंत सेठी माध्यमिक विद्यालय बेहरी पहुंचे और नव प्रवेशित बच्चों तथा पहले से पढ़ रहे बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, कि शिक्षा वह शास्त्र है जिससे हर समस्या का हल निकाला जा सकता है। वर्तमान में मिल रही शासन की सभी योजनाओं का लाभ लेते हुए मन लगाकर स्कूल में अध्ययन करें।
इस कार्यक्रम में जन शिक्षक योगेश तिवारी, प्रधानाध्यापक दौलत सावनेर, भगवान पिंडोरिया, संगीता सावनेर, इंदर सिंह अमडावदिया, पूजा विश्वकर्मा, सरिता गवलाना, नेहा श्रीवास्तव सहित अभिभावक और नव प्रवेशित बच्चे उपस्थित रहे। प्रवेश करने वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।




