ग्राम बरोठा में संकल्प से समाधान शिविर में हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान किया

बरोठा (अमर चौधरी)। संकल्प से समाधान शिविर के अंतर्गत सेक्टर स्तरीय पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक मनोज चौधरी के बड़े भाई बलराम चौधरी एवं तहसीलदार दीपिका पाऊ के द्वारा विभिन्न हितग्राहियों को हित लाभ वितरण एवं सामाजिक न्यास एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा हितग्राहियों को बैटरी चलित वाहन, ट्राईसिकल एवं विभिन्न उपकरण वितरित किए गए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरोठा के सरपंच रोहित नागर ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को बधाई दी एवं शासन की योजनाएं गिनाई। इस अवसर पर भाजपा के दिनेश पांचाल, भाजपा मंडल के महामंत्री अनूपसिंह जागीरदार, युवा नेता पवन नागर, देवास जिला योजना समिति के सदस्य मुकेश चौधरी, पटवारी गोविंद राठौर, जनपद पंचायत से तमन्ना मैडम, सुमेरसिंह सिसोदिया, रोजगार सहायक राहुल सिठोलिया, संजय सोनी एवं पंचायत स्टाफ पंचगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत बरोठा के उपसरपंच संजय सोलीवाल ने किया। आभार सचिव घनश्याम चौधरी ने माना।




