जनसुनवाई में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

देवास। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जिलेभर के 80 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्या कलेक्टर श्री सिंह को बताई। कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
समग्र आईडी में नाम जुड़वाया जाए-
जनसुनवाई में आवेदक भगवान सिंह निवासी ग्राम उपड़ी ने परिवार की समग्र आईडी में अपनी पत्नी का नाम जुड़वाने के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
संबल योजना का लाभ दिलाया जाए-
जनसुनवाई में आवेदिका रजीन जाट निवासी गुजरगांव ने संबल योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
आवास योजना का लाभ दिलाया जाए-
नयापुरा राजोदा के निवासियों ने आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया।
फसल बीमा की राशि दिलाई जाए-
जनसुनवाई में आवेदक जगदीश निवासी तुमड़ावदा ने फसल बीमा की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया।
भावांतर की राशि का भुगतान कराया जाए-
जनसुनवाई में आवेदिका नर्मदा बड़वाया निवासी नराना ने भावांतर राशि का भुगतान कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।




