थाना प्रभारी सवितासिंह जाटव ने पत्रकार अमर चौधरी को हेलमेट प्रदान किया

सिरोल्या। हाल ही में देवास से कन्नौद बाइक से अपने घर जा रहे पत्रकार भरत शर्मा का बरखेडा कोतापाई के पास सड़क दुघर्टना से मौके पर मौत हो गई थी।
जिससे थाना प्रभारी बरोठा सवितासिंह जाटव ने दु:ख व्यक्त किया था एवं कहा था कि न्यूज़ कवरेज में पत्रकारों की भूमिका अहम रहती है। लम्बी दौड़-भाग के बीच काम करना चुनौती से कम नहीं होता है। संवेदना स्वरूप पत्रकारों की सुरक्षा के लिए हेलमेट प्रदान किए। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोल्या के पत्रकार अमर चौधरी को थाना प्रभारी सवितासिंह जाटव ने हेलमेट प्रदान कर बाइक सफर के दौरान हेलमेट पहनने की समझाइश दी। साथ ही ग्रामीणों को भी बढ़ते यातायात को देखते हुए हेलमेट पहनने का अनुरोध किया है। थाना प्रभारी ने करीब 30 हेलमेट पत्रकारों को वितरित किए। इस अवसर पर शेखर चौधरी, विजेंद्र सिसोदिया, महेश पटेल, मुकेश चौधरी, हरिश आदि उपस्थित थे।




