शिक्षा

ग्राम पंचायत सुकल्या क्षिप्रा में आनंद उत्सव का आयोजन

Share

School program

शिप्रा। ग्राम पंचायत सुकल्या क्षिप्रा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा के प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच विश्वास उपाध्याय और विशेष अतिथि जनपद सदस्य गौरीशंकर पटेल, पंच आकाश पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा चौहान (PCO) ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्पमाला अर्पित कर की गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजश्री चिंचोलीकर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं-
खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास के समन्वयक यूनुस खान के नेतृत्व में विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख गतिविधियों में रस्साकसी, दौड़, नींबू रेस, गुब्बारा फोड़, रस्सी कूद, नृत्य और गायन प्रतियोगिताएं शामिल थीं।


प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी को स्कूल परिसर में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर पंचायत सहायक सचिव जितेंद्र राजौरिया, जावेद खान, बाबूलाल पटेल, जितेंद्र मालवीय, हबीब शेख, CHO चेतना राठौर, एएनएम दीपा पंचोली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति ने किया।
आभार प्रदर्शन पंचायत सचिव श्री छोटेलाल एरवाल ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button