देवास

बरोठा तहसील में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ का गठन

Share

जगदीशचंद्र जायसवाल अध्यक्ष, प्रकाश चौधरी बने सचिव

सिरोल्या (अमर चौधरी)। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिकों के हितों के संरक्षण और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ बरोठा तहसील का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

बैठक में जिला स्तर से वरिष्ठ संरक्षक एमएल मालवीय देवड़ा, जिला अध्यक्ष देवीशंकर तिवारी, जिला सचिव अरविंद शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोहरी एवं देवास तहसील अध्यक्ष अनिल नागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रकाश चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ सदस्य फूलसिंह नागर ने बरोठा तहसील इकाई के गठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

बैठक में संरक्षक मार्गदर्शक के रूप में फूलसिंह नागर एवं रामचंद्र चौधरी को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद पर जगदीशचंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष देवीलाल झाला, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल, सचिव प्रकाशचंद्र चौधरी, सह-सचिव चंपालाल मंडलोई, प्रचार मंत्री भंवरलाल मालवीय तथा बद्रीलाल चौधरी को नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही कार्यकारिणी का गठन करते हुए जगदीश सिंह ठाकुर, बंशीधर मंडलोई, रमेशचंद टेलर, विजयसिंह राठौड़, नाथूलाल चौधरी, हरिसिंह चावड़ा, राधेश्याम पटेल, हरिराम मंडलोई सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

जिला सचिव अरविंद शर्मा ने संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं नियमों की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोहरी ने महिला सदस्यों को अधिक से अधिक जोड़ने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष देवीशंकर तिवारी ने संगठन के लिए समर्पण एवं समय देने की अपील की। संरक्षक एमएल मालवीय देवड़ा ने सभी सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। अंत में कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल ने आभार व्यक्त किया।

बैठक में नाथूलाल चौधरी, चंपालाल मंडलोई, बद्रीलाल चौधरी, बंशीधर मंडलोई, शंकरलाल सुमन सहित बड़ी संख्या में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button