इंदौर
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 256 करोड़ की सब्सिडी

इंदौर। अपने घर की छतों पर सौर ऊर्जा संय़ंत्र लगाने वालों की संख्या में सतत बढ़ोतरी हो रही है। पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना में अधिकतम 78 हजार प्रति घर सब्सिडी मिलने से सौर ऊर्जा के प्रति रूझान तेजी से बढ़ा और पश्चिम मप्र में रूफ टॉप सोलर अपनाने वालों की कुल संख्या 50500 तक पहुंच गई है।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना में अब तक 36200 घरों पर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। 33000 हजार उपभोक्ताओं को 256 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है। प्रतिदिन उपभोक्ताओं को डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी प्राप्त हो रही है। छतों पर बिजली रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने वालों में इंदौर नगर मप्र में अव्वल बना हुआ है।



