इंदौर

थाना तिलक नगर क्षेत्र के पतंग-मांझा दुकानों की चेकिंग

Share

 

– प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा के उपयोग एवं विक्रय के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया

– पुलिस ने वर्ल्ड कप चौराहा ब्रिज पर बंधवाया सेफ्टी वायर

इंदौर। डीसीपी ज़ोन-2 कुमार प्रतीक एवं एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के निर्देश अनुसार एसीपी महोदय कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में 12 जनवरी को तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा की टीम द्वारा तिलक नगर क्षेत्र के पतंग मांझा दुकानों की चेकिंग की गई।

साथ ही प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा के उपयोग एवं विक्रय के संबंध में विधिक प्रावधान तथा जागरूकता अभियान चलाया। खुले स्थान व मैदान से पतंग उड़ाने वाले स्थानों की सर्चिंग कार्रवाई की गई। थाने के नजदीक वर्ल्ड कप चौराहा ब्रिज पर सेफ्टी वायर बंधवाया और चिन्हित ब्रिजों पर राहगीरों को धीमे चलने हेतु स्टापर लगवाकर चेतावनी वाले बैनर भी लगवाए गए।

Amaltas hospital dewas

Back to top button