कलेक्ट्रेट में पदस्थ श्रीवास के सेवानिवृत्त होने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान

देवास। कलेक्टर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर पदस्थ संतोष श्रीवास के सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। अपर कलेक्टर महेन्द्रसिंह कवचे ने संतोष श्रीवास को शाल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। सभी ने शुभकामना व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्री कवचे ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी इमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दें। इस अवसर पर तहसीलदार सरिता लाल, गजेंद्र परिहार, राधालक्ष्मी अययर, एस मुरलीधर अधीक्षक, राजेन्द्र पाण्डे, दिनेश वर्मा, रमेश चन्द्रावत, मनोज मालवीय, अमित श्रीवास्तव, उदयराव गोंदकर, नरेन्द्रसिंह राजपूत, हरिसिंह ठाकुर, गोवर्धन माली, ममता नायडे, महेश शिंदे, संदीप शर्मा, रितेशराव पवार, अमित चौधरी, नरेन्द्र बगानिया, सुषमा शर्मा, रंजना, राधा, रचना, वर्षा मालवीय, प्रशांत दुबे, अमित वर्मा, अशोक अग्निहोत्री, दिनेश जोझा, तृप्ति बैस, मो. फारूख खान, किशोरीलाल रावत, जितेन्द्र श्रीवास्तव, विष्णु मनीष श्रीवास्तव, दीपक द्विवेदी, अनिल जोशी, दिलीप श्रीवास, निलेश, मनोज, पंकज, धर्मेन्द्र, हरिराम, नगजीराम, प्रहलाद, लालसिंह, अशोक, लाडसिंह, लक्ष्मी अचाले, रोशनी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश जीनवाल ने किया।




