देवास

राज्य स्तरीय एडवांस्ड स्काउट गाइड कैंप में जिले की रही सक्रिय सहभागिता

Share

 

बागली। राज्य स्तरीय स्काउट गाइड एडवांस एवं बेसिक शिविर का आयोजन बालाघाट जिले के जिला प्रशिक्षण केंद्र वारासिवनी में 10 से 16 दिसंबर तक किया गया।

इसमें देवास (जिले के स्काउट) कब मास्टर बी योगेश तिवारी, कमल सिंह राजपूत, प्रेम सिंह राजपूत, दिनेश गोस्वामी व अनिल चौहान ने सहभागिता की। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में प्रातः 6:30 बजे योग से रात्रि 10 बजे तक अलग-अलग गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों मे देश भक्ति, सेवा कार्य, सेवा कार्य, स्वच्छता, सहयोग, अनुशासन अनुशासन,पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ जीवन जीने की कला जैसे विशिष्ट गुणो को सिखाया गया। प्रशिक्षण प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी हरि सिंह भारतीय, मनोज पटेल, मनोज जोशी, जितेंद्र मंडलोई, मनोज उपाध्याय, अश्विन घोरपडे, बीआरसी कय्युम बनारसी, बीईओ एनपी सिंह, संकुल प्राचार्य महेश गोस्वामी, वासुदेव जोशी, प्राचार्य प्रकाशचंद्र डाबी, अनंत नगर ने शुभकामनाएं दी एवं हर्ष जताया।

Back to top button