राजनीति

डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया माल्यार्पण

Share

देवास। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा देवास द्वारा उज्जैन रोड चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहाब को नमन करते हुए उनके महान योगदान को याद किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान निर्माण में अथाह योगदान सदैव हमें राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय दायमा, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, मोर्चा महामंत्री मनीष डांगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजेंद्र सिंह राणा, संतोष पंचोली, पंकज दारू, पार्षद सोनू परमार, मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया, ईश्वर परासिया, ऋषि सोलंकी, जितेंद्र मालवीय उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Related Articles

Back to top button