राजनीति

शहर-जिला कांग्रेस ने किया नव नियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोरासी का स्वागत

Share

 

 

देवास। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृव में प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया का एबी रोड स्थित सूर्या होटल के समीप स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रीना बोरासी ने कहा, कि महिला कांग्रेस को सशक्त और मजबूत बनाना है, इसके लिए सब कांग्रेसजन महिला कांग्रेस का साथ दें। अपने घर की महिलाओं को भी महिला कांग्रेस से जोड़े। नई महिलाओं को भी महिला कांग्रेस से जोड़े। आज महिलाओं पर प्रदेश में जो अत्याचार हो रहे हैं, घटना घट रही है उसके लिए हमें मिलकर आगे आने होगा।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता रेखा वर्मा, नजर शेख, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, विक्रम मुकाती, गुरु चरण सलूजा, रोशन गायकवार, जितेंद्रसिंह गौड़, हर्ष प्रताप सिंह गौड़, अजय सिंह राजोदा, कल्याणसिंह पवार, वंदना पांडे, एजाज शेख, ईशान राणा, नीरज नागर हाफिज घोसी, रईस कामदार, आरिफ मेव, सुलोचना रानी, राजेश देवड़ा, राजेश राठौर, वीरेंद्र परदेसी, सुजीत सांगते उपस्थित थे।

Back to top button