क्राइम

अवैध मादक पदार्थ की तस्‍करी का पर्दाफाश

Share
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • 17 हजार 400 रुपए कीमत की MD ड्रग्स 3.48 ग्राम जब्त

देवास। पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्ती से मुहिम चला रही है। इसका असर दिखाई दे रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कानून के शिकंजे में आ रहे हैं। गत दिवस कांटाफोड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सहायता से ड्रग्स की तस्करी करने वाले को रंगेहाथाें गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपितों के विरूद्ध मिशन स्तर पर सख्ती से कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ सुरेखा निम्बोदा के नेतृत्व में शहर अंतर्गत निरंतर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपितों की धरपकड़ हेतु निरंतर संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

इसी क्रम में 21 नवंबर को मुखबीर तंत्र के माध्यम से अनवर निवासी वार्ड नंबर 11 कांटाफोड़ के पास अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना तस्दीक हेतु अलग-अलग टीम गठित की गई। आरोपित कल कांटाफोड कस्बे का बाजार होने का फायदा उठाकर नहर किनारे से होलानी जिनींग फैक्ट्ररी जाने वाले रास्ता बांध लोहारदा रोड काटाफोड़ में रात्रि का फायदा उठाकर ड्रग्स सप्लाय करने का प्रयास कर रहा था।

मुखबीर तंत्र की सुनिश्चित सूचना पर उसे पकड़ा गया। उसके कब्जे से एमडी ड्रग्स भरी हुई आटोप्रेस प्लास्टिक की दो थैलियां प्राप्त हुईं, जिनमें पृथक-पृथक 1.18 ग्राम एवं 2.30 ग्राम कुल 3.48 ग्राम एमडी पाउडर कीमती 17 हजार 400 रुपए एवं एक छोटी इलेक्ट्रानिक तौल मशीन जब्त की गई। आरोपी अनवर के विरुद्ध थाना कांटाफोड़ पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपित- अनवर पिता मेहमूद खान उम्र 35 साल निवासी काटाफोड़।

सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेखा निमोदा, उप निरीक्षक विनयसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रामबीर सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक अशोक शर्मा, आरक्षक यतीश तिवारी, संजय राजावत, दिनेश भाबर, सैनिक खुबीराम गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।

Back to top button