मंडी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की समस्याओं पर की चर्चा

राज्य कर्मचारी संघ का दीपावली मिलन समारोह
देवास। राज्य कर्मचारी संघ ने राजधानी भोपाल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी प्रतिनिधि एवं संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुष्पगुच्छ एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ मंडी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कृषि उपज मंडी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रदेशभर की कृषि उपज मंडियों में कार्यरत कर्मचारियों को लंबे समय से पदोन्नति, वेतनमान, स्थायीकरण एवं सेवा शर्तों से संबंधित कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की इन समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र समाधान की मांग रखी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अध्यक्ष मुकेश चौधरी द्वारा रखे गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि
आप अगले सप्ताह भोपाल आकर विस्तृत चर्चा करें, ताकि इन विषयों पर निर्णय लिया जा सके। मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक आश्वासन से उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल रहा।
कार्यक्रम के दौरान राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के मंडी प्रतिनिधि एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संगठन की एकजुटता एवं मजबूत संवाद के माध्यम से कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया।



