राज्य

संयुक्त संघर्ष मोर्चा मप्र मंडी बोर्ड ने की नई नियुक्तियां

Share

मुकेश चौधरी व राजेश लश्कन को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

देवास। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्यप्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल के संयोजक बी.बी. फौजदार द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं।

इसमें देवास कृषि उपज मंडी से सहायक उप निरीक्षक मुकेश चौधरी एवं राजेश लश्कन को प्रदेश महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयोजक फौजदार ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर के मंडी कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का निराकरण कराना तथा कार्यस्थलों पर बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है। नव नियुक्त महामंत्रियों को इन दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि कर्मचारी वर्ग की आवाज को संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर मुकेश चौधरी ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। हमारा लक्ष्य मंडी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समय पर समाधान कराना और संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना रहेगा।

उन्होंने आगे कहा, कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा। जल्द ही प्रदेशभर की मंडियों में जाकर कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं पर सुझाव लिए जाएंगे।

इसके अलावा प्रदेश की अन्य मंडियों से भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और क्षेत्रवार समन्वय बढ़ेगा।

देवास मंडी के कर्मचारियों ने मुकेश चौधरी एवं राजेश लश्कन को उनकी इस नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button