आबकारी विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब जब्त, दो प्रकरण दर्ज

देवास। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। जिले में की गई इस कार्रवाई में विभाग ने दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध शराब जब्त की है।
जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त देवास ब में गश्त के दौरान एक बिना नंबर की एक्टिवा की डिक्की में 50 पाव देशी मदिरा प्लेन का परिवहन करते हुए विकास निवासी गीताभवन देवास को पकड़ा गया तथा एक अन्य व्यक्ति से 20 पाव देशी मदिरा, 7 केन बियर एवं 5 पाव विदेशी मदिरा जब्त की गई। कार्रवाई में 2 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग रुपए 77000 है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी आरक्षक आशीष, निकिता परमार, सैनिक किशोर सिसौदिया, अनिल अकोडिया सम्मिलित रहे।




