थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 जुआरी गिरफ्तार, 8,230 नगद जब्त

देवास। देर रात पुलिस ने जोशीपुरा क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेल रहे 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश की गड्डी और 8,230 रुपये नगद बरामद किए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार 24-25 सितंबर की दरमियानी रात को थाना कोतवाली पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जोशीपुरा मंदिर के पीछे खाली प्लाट पर कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर ताश का जुआ खेल रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में 3 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। कुछ व्यक्ति ताश की गड्डी पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए।
पुलिस को देखकर कुछ व्यक्ति मौके से भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 8,230 नगद, ताश के जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 13 जुआ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01.जाहिद शेख, उम्र 38 साल निवासी खारी बावड़ी मल्हार रोड देवास।
02.अरबाज खान उम्र 29 साल निवासी तोड़ी देवास।
03.संदीप मालवीय उम्र 25 साल निवासी घांटी गली में तोडी देवास।
04.इमरान खान उम्र 35 साल निवासी फूल मंडी के पास देवास।
05.अमन शेख उम्र 22 साल निवासी फूल मंडी के पास तोडी देवास।
06.हेमंत भंवर उम्र 48 साल निवासी लाला लाजपत राय मार्ग लक्ष्मीपुरा देवास।
07.सद्दाम पठान उम्र 32 साल निवासी जोशीपुरा खेत देवास।
08.सादाब शेख उम्र 26 साल निवासी फल मंडी तोडी देवास।
09.अमन खान उम्र 20 साल निवासी खारी बावड़ी खेत देवास।
10.प्रवीण सोनी उम्र 28 साल निवासी वैशाली एवेन्यू देवास।
11.कल्लू खां पठान उम्र 40 साल निवासी खारी बावड़ी देवास।
12.वसीम खां उम्र 23 साल निवासी जोशीपुरा देवास।
13.रियाज खान उम्र 30 साल निवासी जोशीपुरा देवास।
14.रियाज बैग उम्र 26 साल निवासी 28 जोशीपुरा देवास ।
15.आयुष वर्मा उम्र 21 साल निवासी जोशीपुरा देवास।
16.प्रियांशु पंवार उम्र 22 साल निवासी जोशीपुरा देवास।
17.अलफेज शेख उम्र 18 साल 1 माह निवासी जोशीपुरा देवास।
18.रेहान खान उम्र 18 साल 02 माह निवासी खारी बावड़ी देवास।
19.साहीद शेख उम्र 24 साल निवासी खारी बावड़ी देवास।
20.जोएब शेख उम्र 32 साल निवासी खारी बावड़ी देवास ।
21.रवि सांगोदिया उम्र 37 साल निवासी शांतिपुरा देवास।
सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी कोतवाली श्यामचन्द्र शर्मा, उनि जीवन भिंडोरे, सचिन सोनगरा, प्रआर मनोज पटेल, मनोज मौर्य, आर नवीन, उदय, प्रदीप ओझा, जितेन्द्र भिलाला, सुजीत, वैभव, सूरज, योगेन्द्र, मनीष की सराहनीय भूमिका रही।




