भूमिका सोनगरा बनी मिसेज इंदौर 2025 सिटी विनर

– क्राउनिंग सेरेमनी अवार्ड प्राप्त किया, एलआईसी परिवार ने किया सम्मान
देवास। गत दिनों इंदौर में आयोजित फॉरएवर स्टार इंडिया अवार्ड प्रतियोगिता में भाग लेकर भूमिका सोनगरा ने सिटी विनर मिसेज इंदौर 2025 क्राउनिंग सेरेमनी अवार्ड प्राप्त किया।
श्रीमती सोनगरा स्थानीय भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा क्रमांक 1 में पदस्थ हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एलआईसी स्टाफ व अभिकर्ताओं द्वारा उनका गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया।
एल आईसी अभिकर्ता संघ के पदाधिकारी विकास डोंगरे ने कहा कि श्रीमती सोनगरा की मेहनत, लगन और आत्मबल हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। अवार्ड प्राप्त कर अपने परिवार संस्था व शहर का नाम गौरवान्वित किया है। भूमिका ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा ही नहीं बल्कि उन सभी महिलाओं का है, जो अपने परिवार और करियर के साथ सपनों को भी जीने का साहस रखती हैं। मुझे गर्व है कि मेरे कार्यस्थल और परिवार ने इस उपलब्धि में हमेशा मेरा साथ दिया ओर उत्साहवर्धन किया। उसी का परिणाम है कि आज मुझे यह गौरव हासिल हुआ है। कार्यक्रम का संचालन विकास डोंगरे ने किया। आभार अनुराग श्रीवास्तव ने माना।




