इंदौर

बिजली कंपनी के एमडी श्री सिंह ने बरसते पानी में कार्य करने वालों का बढ़ाया हौसला

Share

 

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनूप कुमार सिंह ने गुरुवार दोपहर शहर के बिजली ग्रिडों का भ्रमण किया, उन्होंने बरसते पानी में आपूर्ति सुधार कार्य करने वाले बिजली कर्मचारियों की समर्पण भावना की सराहना की।

श्री सिंह ने धार रोड स्थिति सिरपुर में आरडीएसएस अंतर्गत पिछले माह तैयार हुए 33/11 केवी नए ग्रिड का निरीक्षण किया, निर्माण ऐजेंसी को कुछ छूटे हुए कार्यों को पूर्ण करने को कहा। बिजली अधिकारियों से नए ग्रिड से लाभान्वित होने वाले क्षेत्र एवं उपभोक्ताओं की संख्या जानी। इसी तरह गुमास्ता नगर के 33/11 केवी नए ग्रिड का निरीक्षण किया। आरडीएसएस अंतर्गत स्कीम नंबर 71, गुमास्ता नगर क्षेत्र में लगे 100 केवीए के नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना कार्य का भी मुआयना किया गया।

श्री सिंह ने कहा कि ट्रिपिंग घटाना, आपूर्ति की गुणवत्ता बढ़ाना और उपभोक्ताओं की संतुष्टि में इजाफा ही कंपनी का मुख्य ध्येय हैं, इसके लिए कर्मचारी , अधिकारी गंभीरता से कार्य करे।

इस दौरान मुख्य अभियंता कार्य एसएल करवाड़िया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एससी वर्मा, अधीक्षण अभियंता आरबी दोहरे, इंदौर मध्य शहर संभाग के कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र सिंह भदौरिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Back to top button