देवास

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देवास रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण

Share

 

देवास। प्रधानमंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रहे पौधारोपण अभियान के तहत देवास रेलवे स्टेशन पर हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल के मार्गदर्शन में स्टेशन परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व स्टेशन मास्टर जीतेन्द्र कुमार मीणा एवं रामसागर यादव ने किया। पौधारोपण के इस अभियान में स्टेशन के कई अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इनमें भवानीसिंह चौहान, गुरुदेव पटेल, संजय मीणा, भुवनेश यादव, शैलेन्द्र चौहान, मनीष मिश्रा, राकेश फियान, ग्लोरा राम, निरमा मीणा, योगिता मीणा और मनन मीणा का विशेष सहयोग रहा।

बुद्धसेन पटेल ने इस अवसर पर कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण की शुद्धता के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि हर कोई “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।

रेलवे स्टेशन पर किए गए इस पौधारोपण से न केवल परिसर हरियाली से आच्छादित होगा, बल्कि यात्रियों को भी स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव मिलेगा। अधिकारियों का मानना है, कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए तो आने वाले वर्षों में शहर और प्रदेश हरियाली से सराबोर हो जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पेड़-पौधों के महत्व से जोड़ना और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

Related Articles

Back to top button