क्राइम

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत देने वाले को थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

 

देवास। थाना सिविल लाइन, देवास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला न्यायालय देवास में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी द्वारा न्यायालय में फर्जी आधार कार्ड, बी-1 खसरा नकल एवं अन्य दस्तावेजों के माध्यम से स्वयं की झूठी पहचान प्रस्तुत कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। शनिवार को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आरोपी राजेश साहू, निवासी महाराणा प्रताप नगर बाणगंगा, इंदौर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने राजेश शर्मा पिता सुंदरलाल शर्मा, निवासी देपालपुर की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय श्री प्रियांशु पाण्डे की अदालत में फर्जी जमानत प्रस्तुत की थी। उक्त प्रकरण में थाना सिविल लाइन पर अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय कार्य: थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक हितेश पाटिल, उप निरीक्षक कमल किशोर परमार, प्रआर राजू कतरोलिया, आरक्षक राजकुमार कुमारिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button