धर्म-अध्यात्म

श्री राधा कृष्ण मंदिर बड़ा बाजार में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ 31 अगस्त से

Share

 

देवास। श्री राधा कृष्ण मंदिर बड़ा बाजार में श्रीरामी गुजराती माली समाज द्वारा 31 अगस्त से 6 सितंबर तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।कथा का वाचन व्यास पीठ से पं. अजय शास्त्री सिया वाले करेंगे।

कथा शुभारंभ पूर्व बड़ा बाजार से दोपहर 12 बजे बैंड, बाजो, बघ्घी के साथ कलशयात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा कथा स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा। श्री रामी गुजराती माली समाज ने धर्मप्रेमियों से कलश यात्रा में शामिल होकर व कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

 

Back to top button