देवास

युवती पर पालतू श्वान का हमला, पैर में करीब 10 जगह घाव

Share

 

देवास। बिंजाना भट्टा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवती पर पालतू श्वान ने हमला कर दिया। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर किसी तरह श्वान को छुड़वाया, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

घटना इस प्रकार हुई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निकिता पिता सुरेश बैरागी (उम्र 21 वर्ष), निवासी बिंजाना ईंट भट्टा, सुबह अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी पड़ोसी का पालतू श्वान वहां आया और अचानक उसके पैर में काट लिया। निकिता उसी समय अपनी मौसी के घर जाने के लिए घर से निकली थी। हमले में उसके पैर और दाहिनी जांघ पर गंभीर चोटें आईं।

लोगों ने पानी डालकर छुड़ाया
निकिता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्वान पर पानी डाला, तब जाकर उसने युवती का पैर छोड़ा। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
घायल निकिता को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर सतीश उइके ने बताया कि दाहिनी जांघ और पैर में करीब 10 जगह घाव हुए हैं। खून अधिक बहने से उसे भर्ती किया गया है। वर्तमान में उसकी हालत स्थिर है और उपचार जारी है।

Back to top button