राजनीति

पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिमन्यु यादव भाजपा में हुए शामिल

Share

– जनसेवा का लिया वचन

देवास। समाजसेवा के संकल्प के साथ राजनीति में सक्रियता दिखाते हुए पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिमन्यु यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। विधायक गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर जनसेवा का वचन दोहराया।

श्री यादव ने विधायक श्रीमंत पवार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देवास जिला सदस्यता अभियान प्रभारी पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, नगर निगम सभापति रवि जैन, पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस, गणेश पटेल, कमल अहिरवार, मंडल अध्यक्ष नवीन सोलंकी, विजय जैन, रतनसिंह चौहान, विजयसिंह पवार सहित पार्टी के अन्य साथियों की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

श्री यादव को भाजपा परिवार में सम्मिलित करते हुए जनसेवा से जुड़कर पार्टी की रीति-नीति अनुसार कार्यों में सलंग्न रहने की बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सेंधव ने कही। जिला सदस्यता अभियान प्रभारी सुभाष शर्मा, दुर्गेश अग्रवाल ने पार्टी चिन्ह एवं पट्टिका भेंट कर श्री यादव का भाजपा परिवार में स्वागत किया। सभी ने श्री यादव को प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी।

सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत श्री यादव ने अपने जनसेवा के प्रण को दोहराया एवं संगठन द्वारा चलाए जा रहे एक पौधा मां के नाम अभियान के साथ अपने सेवा कार्य को प्रारंभ किया। श्री यादव के भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर अंकुर यादव, रजनी यादव, दिनेश यादव, दिनेश सिंह, मोहन वर्मा, विशाल गुप्ता, राजू भाई, दुर्गेश यादव, कमलेश यादव, दिनेश परमार, करण चौधरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button