नगर निगम

शुक्रवार एवं शनिवार को चिकन, मांस, मछली व पशुवध गृह एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

Share

देवास। स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के विशिष्ट अवसर पर शुक्रवार एवं शनिवार 15 अगस्त एवं 16 अगस्त को निगम सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं चिकन, मांस मटन एवं मछली विक्रय की दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल बंद रखने के निर्देश नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने निगम के खाद्य निरीक्षक हरेंद्रसिंह ठाकुर को प्रदान किए हैं।

आयुक्त के निर्देशों के पालन में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के समस्त चिकन मटन व्यापारियों को सूचना पत्र जारी कर प्रतिष्ठान और होटल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं तथा उन्हें आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। निर्देशों का पालन नहीं करने की दशा में नगर निगम द्वारा मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 254 की उप धारा (1) में उल्लेखित नियमों के अंतर्गत कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Back to top button