रक्षाबंधन पर नापतौल विभाग की सख्ती

मिठाई-नमकीन दुकानों की आकस्मिक जांच, दो प्रकरण बनाए
देवास। रक्षाबंधन पर्व पर उपभोक्ताओं को शुद्ध व सही तौल वाली सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए नापतौल विभाग सक्रिय हो गया है। त्योहार के मद्देनजर देवास में मिठाई और नमकीन दुकानों की आकस्मिक जांच की गई।
इस दौरान 8 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विक्रेताओं को समझाइश दी गई, वहीं 2 मामलों में अनियमितता मिलने पर स्टेट पीसीआर के प्रकरण दर्ज किए गए।

जांच के दौरान एनी टाइम बेकरी, श्रीजी मिष्ठान एंड नमकीन, रतन नमकीन, अग्रवाल केक, आनंद मिष्ठान सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें श्रीजी मिष्ठान एंड नमकीन व रतन नमकीन पर अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई की।
नापतौल विभाग की यह सख्ती उपभोक्ताओं के हित में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है, जिससे त्योहार पर गुणवत्ता और सही तौल सुनिश्चित हो सके।

नापतौल निरीक्षक श्याम दुबे का कहना है त्योहार के अवसर पर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व सही तौल वाली सामग्री मिलना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। हम सभी व्यापारियों से अपील करते हैं कि तय मानकों का पालन करें और ग्राहकों का विश्वास बनाए रखें। किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




