भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्पित- विधायक श्री भंवरा

ग्राम गुवाड़ी में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण, दिव्यांगजनों को साइकिलें वितरित
श्रीराम मंदिर हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा
बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। ग्राम पंचायत गुवाड़ी में जनकल्याण के नए अध्याय की शुरुआत हुई जब क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा ने नवीन आंगनवाड़ी भवन का विधिवत लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुवाड़ी में विशेष रूप से चयनित दिव्यांगजनों को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।
विधायक मुरली भंवरा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, कि हमारी भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण आने वाली पीढ़ी के लिए पोषण, शिक्षा और सुरक्षा का सशक्त आधार बनेगा। यह भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि एक नई सोच और मजबूत भविष्य का प्रतीक है।

श्रीराम मंदिर हेतु भेंट-
विधायक श्री भंवरा ने अपनी आस्था का परिचय देते हुए श्रीराम मंदिर के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर उनके प्रयासों की सराहना की और जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोविंद यादव, मुकेश दांगी, रामसिंह ओसारी, भगवानसिंह कासलीवाल, सरपंच सीमा रामप्रसाद जाटव, दुर्गा गोविंद बैरागी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




