प्रशासनिकराजनीति

Dewas पंचायत उपचुनाव के लिए कल होगी वोटिंग, सुबह 7 बजे से मतदान

- चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर ने गीतों-नुक्कड़ नाटक के जरिए किया मतदान के लिए जागरूक

Share

देवास जिले में पंचायत उपचुनाव 2026 के लिए 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

देवास। जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा इसके मद्देनजर मतदाता जागरूकता के लिए गीतों और नुक्कड़ नाटक से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव दिनेश श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायत उपचुनाव में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदान के दिन समय का ध्यान रखते हुए सुबह ही अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान केंद्र पर जाते समय अपना मतदाता पहचान पत्र अथवा आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र साथ ले जाना न भूलें।

Back to top button