इंदौर

महिलाओं के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए लगेंगे शिविर

Share

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि रविवार 20 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम के समस्त जोनल कार्यालय पर ट्रैफिक मित्र महा अभियान के अंतर्गत नगर निगम, परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए शिविर लगेंगे।

लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर लगेगा। महापौर श्री भार्गव ने अपील की है कि माताएं, बहनें अपने नगर निगम के निकटतम जोनल कार्यालय पर जाकर निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए आयोजित शिविर में लायसेंस बनाने का लाभ लें।

महापौर श्री भार्गव द्वारा आज सिटी बस ऑफिस में आरटीओ प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में ट्रैफिक मित्र सदस्यों के साथ शिविर के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। उक्त बैठक में सभी पार्षद वर्चुअल जुड़े थे।

बैठक में महापौर श्री भार्गव ने कहा कि ट्रैफिक का काम हमें उसी प्रकार करना है, जिस प्रकार से हमारे द्वारा सफाई के लिए कार्य किया जाता है। समस्त पार्षदगण अपने-अपने क्षेत्र में शिविर के संबंध में नागरिकों को जानकारी पहुंचाए और प्रयास करें कि अधिक से अधिक महिलाओं को उक्त निःशुल्क शिविर का लाभ प्राप्त हो और वह अपना निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बना सके।

शिविर में दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन और बिना गेयर दो पहिया वाहन के नि:शुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अपने वार्ड पार्षद या व्हाट्सएप नम्बर 9009041414 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Back to top button