6 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने 32 हजार रुपए का राजस्व वसूला

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार देवास जिले में परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान एवं परिवहन विभाग दल द्वारा मक्सी रोड पर संचालित होने वाली यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेजों जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी रजिस्ट्रेशन आदि की जांच की गई। साथ ही वाहनों में अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन द्वार, बीएलटीडी इत्यादि है अथवा नहीं इसकी जांच की गई।
जांच में दो यात्री बसे बिना परमिट संचालित होते पाई गई, जिन पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी प्रकार अन्य वाहनों में भी जाँच करने पर कमियां पाई जाने पर चालानी कार्रवाई कर 6 वाहनों से 32 हजार का राजस्व वसूला गया।
वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों एवं यात्री बस चालकों से अपील की है कि बसों का संचालन सावधानीपूर्वक करें। अनावश्यक रेसिंग ना करें तथा पुल-पुलियाओं पर जल भराव होने की स्थिति में वाहन पार ना करें।
श्रीमती चौहान ने बताया कि जांच अभियान निरन्तर जारी रहेगा, जिसमें नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध चालानी/जब्ती संबंधी कार्रवाई की जाएगी।




