जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में स्वैच्छिकता पर्व के रूप में मनाया जन अभियान परिषद का स्थापना दिवस

देवास। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का स्थापना दिवस स्वैच्छिकता पर्व के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नागरिक संस्था मल्हार स्मृति मंदिर देवास में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, विशेष अतिथि वरिष्ठ नागरिक संस्था के गंगासिंह सोलंकी, विशेष अतिथि भेरूलाल अटारिया, संस्था सचिव कानूनगो एवं जिला समन्वयक सचिन शिम्पी रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती अटारिया के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। भेरूलाल अटारिया के द्वारा प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के संदेश का वाचन किया गया। जिला समन्वयक सचिन शिम्पी के द्वारा जन अभियान परिषद की अवधारणा एवं योजना एवं गठन की जानकारी देते हुए परिषद् के प्रेरणा स्त्रोत पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे को भी याद किया। विकासखण्ड समन्वयक राजेश सिसोदिया द्वारा उपस्थित लोगों को स्वैच्छिकता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर के वीडियो संदेश प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं छात्रों एवं मेंटर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक, नीरज द्विवेदी, मानसिंह मालवीय सहित जिले के समस्त नवांकुर संस्था मेंटर्स एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नव अंकुर सखी योजना अंतर्गत विकासखंड समन्वयक देवास नीलम सोनी के पिताजी की स्मृति में सवा लाख बिल्वपत्र पौधे के बीजों का वितरण किया गया, 22 जुलाई को हरियाली अमावस्या के अवसर पर जिले की 3000 नवांकुर सखी बहनों द्वारा इन बीजों से बने पौधों का रोपण किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन मेंटर्स पपलेश जोशी ने किया एवं आभार देवास विकासखंड समन्वयक नीलम सोनी ने माना।



