तीर्थयात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का गांव में स्वागत, खेड़ापति मंदिर में किया गंगाजल से अभिषेक

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। उत्तर भारत की चारधाम यात्रा से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया।
गांव में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया और मुख्य मार्गों से होकर एक जुलूस निकाला गया, जो नव निर्मित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुआ।
श्रद्धालु 7 जून को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा पर रवाना हुए थे। करीब 21 दिनों तक चली इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने 20 से अधिक धार्मिक स्थलों के दर्शन किए और विभिन्न पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
यात्रा से लौटने पर श्रद्धालु ललिता गोस्वामी, प्रकाश पुरी गोस्वामी, ओम पुरी गोस्वामी, जितेंद्र गिरी आदि द्वारा गंगोत्री से लाया गया पवित्र गंगाजल खेड़ापति हनुमान मंदिर में अभिषेक के लिए अर्पित किया गया। इस अवसर पर गांव की सुख-शांति, समृद्धि एवं संतुलित वर्षा की कामना की गई।
अभिषेक पूजन पं. हरीश उपाध्याय के द्वारा विधिवत कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त फौजी जय गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, देवकरण पिंडोरिया, मुकेश गिरी गोस्वामी, बलराम दांगी (सेमलिया वाले), पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी, लीलाधर दांगी, संजय उपाध्याय, विजय गोस्वामी, श्याम चौधरी, सुनील वर्मा, योगेंद्र दांगी, हेमंत दांगी, बलराम दांगी, छतरसिंह पटेल और कंचनसिंह दांगी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक वातावरण और दिव्यता ने उन्हें आत्मिक शांति प्रदान की। साथ ही इस यात्रा से गांव में धार्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है।
गांव में श्रद्धालुओं के स्वागत एवं धार्मिक कार्यक्रम को लेकर पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा।



