नगर निगम
विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर ने टेकरी पर किया पौधारोण

देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माताजी टेकरी शंखद्वार के पास पाथ-वे पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महापौर ने उपस्थितजनों को विश्व पर्यावरण की शपथ भी दिलाई।
पौधरोपण कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण के दृष्टिगत वृहृद स्तर पर पौधरोपण किये जाने हेतु हम संकल्पित है। पौधरोपण समस्त 45 ही वार्डो में निरंतर किया जाएगा। जिससे देवास शहर हराभरा होकर पर्यावरण को इससे लाभ होगा।
उन्होने नागरिको से भी अपील की है कि वे पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुये व शहर को हराभरा रखने हेतु एक पौधा अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त जाकीर जाफरी, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, विशाल जोशी, अरूण तोमर उपस्थित रहे।




