पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

देवास। दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में फरियादी की शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए देवास पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीपलरावां थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की और मुखबिर की सूचना पर उसे धरदबोचा।
पुलिस के अनुसार 20 मई को आवेदिका ने थाना पीपलरावां आकर बताया कि समर उर्फ शरीक जमाल उम्र 20 साल निवासी दक्षिण पश्चिम दिल्ली द्वारा बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए एवं किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
फरियादिया की रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा मांडवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावां विजेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए। मुखबिर की सूचना पर आरोपी समर को जिला देवास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी पीपलरावां श्री सोलंकी, आर आलोक बरुआ, सतीश भगत, मनोज, मआर पूजा विश्वकर्मा एवं आर चालक देवेन्द्र गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही।




