देवास

एबी रोड पर लगे बेरिकेड्स से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था- पं. उपाध्याय

Share

 

– बस स्टैंड सहित अन्य मुख्य मार्गों पर दिनभर लगा रहता है जाम

देवास। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु यातायात पुलिस विभिन्न प्रयोग कर रही है, लेकिन यातायात की व्यवस्था देख ऐसा लगता है कि सभी प्रयोग नाकाम साबित हो रहे हैं।

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता पं. रोहित उपाध्याय ने आवाज उठाते हुए बताया, कि वर्षों से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त है। भोपाल चौराहा से बावड़िया तक एबी रोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विभाग विभिन्न प्रयोग कर रहा है। उसके बावजूद यातायात का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इन प्रयोगों से अब ज्यादा यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।

पं. उपाध्याय ने कहा, कि एबी रोड पर बस स्टैंड, स्टेशन रोड, नगर निगम, सयाजी द्वार आदि जगह पर बैरिकेड्स लगाकर आवागमन बंद कर रखा है। इससे यातायात सुधरा तो नहीं, बल्कि दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लोग अपने वाहनों को गलग दिशा में ले जा रहे हैं। वही स्टेशन रोड की ओर से आने वाले लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ रहा है। नवीन यातायात व्यवस्था के कारण दिन में दो से तीन दुर्घटनाएं भी देखने को मिल रही है। बस स्टैंड यातायात चौकी के सामने दिनभर जाम की स्थिति रहती है।

पं. उपाध्याय ने बताया, कि यदि शहर के मुख्य चौराहों पर लगाए गए बैरिकेड्स हटा दिए जाते हैं तो यातायात व्यवस्था काफी सुचारू हो सकती है। विभाग नवीन प्रयोग न करते हुए पुराने रूप में यातायात व्यवस्था निर्मित करें, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button