इंदौर

प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने बिजली आपूर्ति को लेकर ली मीटिंग

Share

 

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था, मैंटनेंस एवं वर्तमान में मौसम में भारी बदलाव के चलते गुरुवार दोपहर अधिकारियों की मीटिंग ली।

उन्होंने विभागाध्यक्षों, मुख्य अभियंताओं को भी इंदौर शहर में भ्रमण कर मैंटनेंस एवं आपूर्ति संबंधी व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, ताकि रिपोर्ट के आधार पर व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए और सघन प्रयास किए जा सके। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Back to top button